फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   obama loves indian lord hanuman

जब जेब में हनुमानजी की मूर्ति लेकर घूमते थे ओबामा

Fri, 23 Jan 2015 09:00 AM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
obama loves indian lord hanuman

गणतंत्र दिवस परेड़ में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत के प्रति विशेष लगाव शुरू से ही चर्चा में रहा है। यही कारण है कि उनकी सरकार में कैबिनेट से लेकर मुख्य पदों पर भारतवंशियों की अच्छी खास तादाद है।

विज्ञापन


ओबामा का यह भारत प्रेम यूं ही नहीं है बताया जाता है कि पहली बार जब वह राष्ट्रपति का चुनाव जीते थे तब अमेरिका में रह रहे भारतवंशियों ने उनकी काफी मदद की थी। ओबामा भी उन्हें रिझाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते थे।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान तो ओबामा बकायदा अपनी जेब में हनुमान जी की एक छोटी सी मूर्ति साथ लेकर घूमते थे। उसे वह अपना लकी चार्म मानते थे, इसलिए वह हर समय इसे अपने साथ रखते थे। बताया ये भी जाता है कि हनुमान जी की मूर्ति के अलावा वे भगवद्गीता की छोटी सी प्रति भी साथ लेकर चलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लिए हनुमानजी को मानते थे लकी चार्म

obama loves indian lord hanuman

दोनों ही चीजें उन्हें किसी भारतवंशी समर्थक ने भेंट की थी। हालांकि कुछ लोगों ने इसे हनुमानजी के एक ताबिज के तौर पर भी बताते थे। बाद में एक प्रचार के दौरान ओबामा ने इस बात को स्वीकार भी किया था कि वो हिंदुओं के अर्राध्य हनुमानजी से काफी प्रभावित भी हैं, इसलिए उन्हें हर समय अपने साथ रखते हैँ।

अमेरिकी चुनावों के दौरान ओबामा के हनुमान प्रेम की जानकारी मिलते ही उन्हें काफी संख्या में भारतीयों की ओर से हनुमान जी से जुड़ी चीजें भेंट करने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्‍ली के एक संगठन ने तो यहां उनकी जीत के लिए हवन यज्ञ कर उन्हें हनुमानजी की एक प्रतिमा भेजी थी। बाद में ओबामा ने इसके बदले में धन्यवाद भी किया था।

ऐसे में इस बात की संभावना कम नहीं हैं कि 26 जनवरी को भारत आ रहे ओबामा को दोबारा कुछ इसी तरह की चीज भेंट की जा सकती है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय संस्कृति की तारीफ करने वाले ओबामा क्या अब भी इन चीजों के प्रति उतने ही आस्‍थावान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed