फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama likely to seek Modi's support against IS

आईएस के खिलाफ मोदी से मदद मांगेंगे ओबामा!

Wed, 24 Sep 2014 04:33 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Obama likely to seek Modi's support against IS

आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ किए जा रहे हमलों में अमेरिका, भारत से भी सहयोग मांग सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आईएसआईएस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतबल है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इराक ओर सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा रखा है। माना जा रहा है कि ये इलाका ब्रिटेन के बराबर है। सोमवार को अमेरिका और उसके सहयोगी मुल्कों ने सीरिया में मौजूद आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला किया था।
विज्ञापन


आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका के गठबंधन में अब तक 40 देश शामिल हो चुके हैं। ओबामा प्रशासन का कहना है कि आईएस के खिलाफ बनाया जा रहा गठबंधन सैन्य नहीं है। इसमें शामिल देश अन्य तरीकों से भी सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अमेरिका जा रहे मोदी

Obama likely to seek Modi's support against IS

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमेरिका जा रहे हैं। 29 स‌ितंबर को राष्ट्रपति बराक ओबामा उन्हें रात्रिभोज देंगे। अगले दिन दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्वीपक्षीय मसलों पर चर्चा होगी।

संभावना है कि उस बातचीत में आईएसआईएस को लेकर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग का मुद्दा भी उठ सकता है।

यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारियों का कहना है कि मोदी और ओबामा के बीच आईएसआईएस को लेकर बातचीत हो सकती है। दोनों नेता मध्य पूर्व एशिया के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं।

संभावना है कि उस बातचीत में ओबामा मोदी से आईएस के खिलाफ बने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने का निवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed