सच हुई ओबामा पर अमर उजाला में छपी ये भविष्यवाणी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा की बहुप्रतीक्षित आगरा यात्रा रद्द हो गई है, तो ज्योतिष में विश्वास रखने वाले कह सकते हैं कि यह ग्रहों का खेल है। आगरा का दावा तो स्पष्ट नहीं था लेकिन विघ्न के कारण उनके कार्यक्रम में फेरबदल हो सकता है, यह भविष्यवाणी डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के केएम इंस्टीट्यूट में ज्योतिर्विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डा. किरन जेटली ने की थी।
19 जनवरी को दोपहर 2:07:11 बजे यात्रा की सफलता पर किए गए सवाल के आधार पर बनाई गई कुंडली को देखकर डा. जेटली ने यह भविष्यवाणी की थी। शनिवार को ओबामा का आगरा दौरा रद्द होने की घोषणा के बाद के बाद उन्होंने बताया कि प्रश्न कुंडली के लग्न में वृष और नवांश में भी वृष राशि थी। ये दोनों स्थिरता प्रद्दान करते हैं। चंद्रमा अष्टम भाव में था। ऐसी स्थितियों में व्यक्ति की यात्रा नहीं हो पाती। शनि की भी पूरी दृष्टि लग्नेश पर थी। ऐसे में यदि यात्रा हो तो असुविधा भरी होती है। डा. जेटली ने कहा था कि हो सकता है कि किन्हीं कारणों से ओबामा के आने के बाद उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़े। देखा जाए तो बदलाव भी हुआ। अरब देश के दौरे का कार्यक्रम तो बाद में ही बना।
इसके बावजूद डा. जेटली का दावा कि ओबामा का दौरा भारत के लिए फायदेमंद होगा। चूंकि मंगल कुंभ राशि में और दसवें भाव में है, इसलिए संबंधों के मैत्रीपूर्ण होने व भारत को इसका फायदा मिलने की पूरी संभावना है।
नक्सलियों ने किया भारत बंद का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माले ने 26 जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। इसको देखते हुए सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गया है। मंडल रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ के जवानों को सतर्क कर दिया है।
खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो नक्सली इस दिन बड़ी घटना अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इस दिन पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके बावजूद नक्सली अपने मंसूबे को कामयाब करने में लगे रहेंगे। उत्तर प्रद्देश की चंदौली जनपद की सीमा बिहार के कुछ नक्सली क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। वहीं मुगलसराय रेलवे मंडल का कुछ भाग बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरता है। रेल प्रशासन किसी नक्सल हमले को रोकने के लिए पहले से ही सतर्क है और इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के कुछ क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल प्रभावित माना जाता है।
2004 में नौगढ़ में हिनौत माइन ब्लास्ट का आरोपी पिछले दिनों चकिया कोर्ट में पेश किया गया था। ऐसे में नक्सली मूवमेंट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जनपद पुलिस प्रशासन नक्सलियों द्वारा बंद के आह्वान से इंकार कर रहा है। लेकिन खुफिया सूत्र बताते हैं कि पुलिस की सुस्ती का नक्सली लाभ उठा सकते हैं, कारण कि पूरा अमला गणतंत्र दिवस में व्यस्त है। पुलिस अधीक्षक चंदौली मुनिराज जी ने बताया कि नक्सलियों के भारत बंद के आह्वान के बाबत किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।