ओबामा ने एक बार फिर की मोदी की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को एक बार फिर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। मोदी को मैन ऑफ एक्शन बताने वाले ओबामा ने इस बार भारत में 'नौकरशाही निष्क्रियता' को खत्म करने के लिए उनकी खूब सराहना की है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है लेकिन जल्द ही लोग देखेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री अपनी इच्छाशक्ति के जरिए इसमें कैसे सफल होते हैं।
गौरतलब है कि बराक ओबामा ने म्यामार के दौरे के दौरान भी मोदी से एक छोटी मुलाकात की थी और उन्हें 'मैन ऑफ एक्शन' बताया था।
अमेरिकी कारोबारियों के सामने की मोदी की तारीफ
अमेरिका के दिग्गज कारोबारियों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर भारत में नौकरशाही निष्क्रियता को जिस तरह से खत्म करने की कोशिश की है उसने मुझे प्रभावित किया है।
अमेरिका और दुनियाभर के मौजूदा आर्थिक हालात पर चर्चा करने के लिए एक राउंड टेबल बैठक आयोजित की गई थी जिसमें ओबामा ने दिग्गज कारोबारियों को संबोधित किया।
बीजिंग, म्यामार और आस्ट्रेलिया होते हुए अपने 10 दिवसीय एशिया पैसफिक रीजन के दौरे से वापस लौटने के बाद बराक ओबामा ने घोषणा की है कि उन्होंने अगले साल 26 जनवरी पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मोदी के आमंत्रण को स्वीकार किया है।