फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   oath ceremony in beti hi bachaegi campaign of amarujala in varansi

माधुरी ने दिलाई बेटी ही बचाएगी की शपथ

Fri, 24 Jan 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Jan 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony in beti hi bachaegi campaign of amarujala in varansi

2.40 अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लोगों को बेटी बचाने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


2.30
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अमर उजाला की पहल 'बेटी ही बचाएगी' के प्रयास की सराहना की।

2.15
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी मौके पर पहुंची।

2.00
गुलाब गैंग का म्यूजिक निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लॉन्च किया।

1.00
मालिनी ने कहा कि बेटियों को खुद भी आगे बढ़ना होगा और इसमें मां की भूमिका अहम हैं।

12.45
उद्घाटन के बाद बच्चों को रंगारंग कार्यक्रम हो रहा है। 'बेटी ही बचाएगी' महा अभियान का समापन समारोह गुलाबी रंग से सराबोर हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे बेटी बचाने की अपील कर रहे हैं।



12.40
मालिनी ने कहा, जनचेतना के लिए ये अच्छी पहल है। बेटी ही बचाएगी अभियान बहुत ही सार्थक है। जब मैंने गाना शुरू किया तब बाजारू गाने ज्यादा थे। लोकगीतों में लड़कियों की कोई सोहर नहीं थी। मुझे इसकी कमी हमेश महसूस हुई। मैंने सीताजी के जन्म को लेकर अपना सोहर रचा।
विज्ञापन


12.30
अमर उजाला महा अभियान 'बेटी ही बचाएगी' के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री आज ‘बेटी के हक में’ शपथ दिलाएंगी। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हो चुका है। उद्घाटन समारोह लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा है कि अमर उजाला ने ये अच्छी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




11.45
माधुरी दीक्षित वाराणसी पहुंची। थोड़ी देर में वो अमर उजाला के महाअभियान में शामिल होंगी।

11.30
गंगा और यमुना रैली छोटा कटिंग मैदान पर पहुंच चुकी है। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हैं।

11.15
सेंट मैरी चर्च परिसर से गंगा और पीएनयू क्लब से यमुना रैली निकल चुकी है। ये दोंनो रैलियां छोटा कटिंग मैदान में समाप्त होंगी।


11.05
बेटी बचाओ अभियान के तहत गंगा और यमुना रैली को आयोजन किया गया है। सेंट मैरी चर्च परिसर से गंगा और पीएनयू क्लब से यमुना रैली निकलेगी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिक शामिल हो रहे हैं।

देखें तस्वीरें: काशी में गूंजी बस एक ही आवाज 'बेटी ही बचाएगी'

11.00
माधुरी दीक्षित आज शहरवासियों को ‘बेटी के हक में’ शपथ दिलाएंगी। शपथ का कार्यक्रम नदेसर स्थित क्रिश्चियन नर्सरी एंड प्राइमरी स्कूल (छोटा कटिंग) में किया जा रहा है।

क्या है कार्यक्रम
अमर उजाला के महा अभियान ‘बेटी ही बचाएगी’ के तहत आज माधुरी दीक्षित काशी में बेटी बचाने के लिए शपथ दिलाएंगी। शुक्रवार को होने वाले सबसे बड़े शपथ कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।


देर शाम नदेसर स्थित छोटी कटिंग स्कूल के मैदान में कार्यक्रम का मंच सतरंगी आभा से दीप्तिमान था।

‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान की मूल भावना पर बने संगीत की धुन भी गूंजी। शपथ कार्यक्रम से पहले लोकप्रिय भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी।

‘गुलाब गैंग’ की रज्जो देवी यानी माधुरी ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान में शामिल होने वाले पुरुषों, महिलाओं, छात्राओं, अफसरों, वकीलों समेत हर तबके के लोगों को शपथ दिलाएंगी।

मंच के अलावा माधुरी की प्रस्तुति के लिए 16 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा रैंप भी बना है।

गुलाबी और पीले रंगों की छटा वाले मंच पर भव्य तीन ऐसी एलईडी स्क्रीन होगी जो सूरज की रोशनी में भी बेहद चमक बिखेरेगी।

डिजाइनर स्टेज के सामने जर्मन हैंगर आकर्षण के केंद्र रहेंगे। रैलियों की शक्ल में विभिन्न स्कूलों की हजारों छात्राएं कार्यक्रम में शरीक होंगी।

विशिष्ट अतिथियों की दीर्घा में चार हजार लोगों के लिए कुर्सियां होंगी। इसके अलावा गैलरियों में करीब 20 हजार से अधिक लोग उस नजारे के साक्षी बन सकेंगे।

madhuri dixit


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed