फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nurses who return back to iraq get job

इराक़ से लौटी नर्सों को मिलेगी नौकरी!

Sat, 12 Jul 2014 05:39 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
nurses who return back to iraq get job

केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पुष्टि की है कि इराकी सरकार ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि तिकरित की नर्सों को बकाया वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


उधर, केरल के बेहज़ाद समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पुरस्कार विजेता एनआरआई सीके मेनन ने सभी 46 नर्सों को तीन लाख रुपए देने की घोषणा की है।

चांडी ने कोच्चि से बीबीसी हिंदी को बताया, ''जिनका चार या दो महीने का वेतन बकाया था, उनमें से कुछ को अगले हफ़्ते तक यह राशि मिल जाएगी।

मेनन ने सभी 46 नर्सों को तीन-तीन लाख रुपए देने का फ़ैसला किया है।'' इन दो घोषणाओं से उन नर्सों को थोड़ी राहत मिली है जिन्होंने अपनी शिक्षा और इराक़ में नौकरी के लिए भर्ती एजेंटों को भुगतान करने के लिए कर्ज़ लिया था।

विज्ञापन

चार लाख रुपए का हो गया कर्जा

nurses who return back to iraq get job

अधिकांश मामलों में उनका शिक्षा ऋण तीन लाख रुपए था, जो भुगतान न होने और ब्याज बढ़ने से चार लाख रुपए से अधिक हो गया।

एनआरआई द्वारा स्थापित अस्पताल समूहों ने न केवल भारतीय अस्पतालों बल्कि दुबई, शरजाह, मिस्र, नेपाल और आबू धाबी में इन नर्सों को नौकरियों की पेशकश की है।

अबू धाबी के बीआर शेट्टी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स, संयुक्त अरब अमीरात के आज़ाद मोप्पन समूह और ओमान के एटलस समूह ने तिकरित में 26 दिन तक मुश्किल दौर से गुज़रने वाली सभी नर्सों के लिए रोज़गार की पेशकश की है।

नहीं मिल रहा है बहुत पैसा

nurses who return back to iraq get job

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अधिकारी ने बताया, ''नर्सों ने अपने सीवी दिए हैं और हर अस्पताल समूहों में उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा भी की है।

अब यह बात उनके और अस्पताल समूहों के बीच है।'' एनएमसी समूह के सीईओ बीआर शेट्टी ने लंदन से बीबीसी हिंदी को बताया, ''हम एक शर्त पर उन सबको नौकरी देने को तैयार हैं। उन्हें एक नर्सिंग लाइसेंस परीक्षा पास करनी होगी।''

इसके पीछे वजह यह है कि कुछ नर्सें सिर्फ़ डिप्लोमाधारी हैं, कुछ के पास डिग्री हैं और कुछ के पास डिप्लोमा के अलावा 7-8 साल का अनुभव भी है।

एक नर्स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बीबीसी से कहा, ''मस्कट ग्रुप सिर्फ़ 258 ओमानी रियाल ही दे रहा है। जो हमारे लिए काफ़ी नहीं होगा. इसलिए मुझे इस पेशकश को कुबूल करने से पहले सोचना होगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed