फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nuisance in Faizabad, three deaths, curfew

फैजाबाद में उपद्रव, दो की मौत, एडीएम सिटी निलंबित

Fri, 26 Oct 2012 01:09 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nuisance in Faizabad, three deaths, curfew

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बुधवार को शुरू हुआ बवाल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उपद्रव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। पथराव व आगजनी में कई पुलिस वाले भी घायल हो गए। हालात काबू में न होते देख कोतवाली क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने एडीजी इंटेलीजेंस ने हालात का जायजा लिया। इस बीच उपद्रव फैलाने के शक में प्रधान समेत कई को हिरासत में लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिनकी दुकानें आगजनी का शिकार हुई हैं, उनको उचित मुआवजा दिया जा जाएगा। घटना के बाद एडीएम सिटी श्रीकांत मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान शहर में चौक घंटाघर समेत कई इलाकों में बवाल व आगजनी हुई। लखनऊ व इलाहाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन हुआ। पुलिस के वाहनों समेत तमाम गाड़ियों व दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों ने चौक घंटाघर में 24 दुकानों को आग के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार को भी मामला ठंडा नहीं हुआ। चौक में एकत्र आक्रोशित लोगों ने नगर विधायक तेज नारायण पांडेय पवन के साथ नोकझोंक व हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को विसर्जन के दौरान ही जुलूस पर पथराव व मारपीट के दौरान चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत के बाद चौक इलाके में लोग आक्रोशित हो उठे और जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पिपरी जलालपुर में भी पुलिस भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

इससे पहले बुधवार को विसर्जन यात्रा के दौरान ही शाम लगभग साढे़ पांच बजे चौक, रिकाबगंज मार्ग पर पापुलर गली के पास कथित तौर पर किशोरी से अभद्रता व विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी के बाद बवाल हो गया। हालात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई।

तनाव की शुरुआत मंगलवार रात नव दुर्गा पूजा समिति शाहगंज की ओर स्थापित पूजा पंडाल के निकट जनरेटर में तेल डालने गए मुकीमपुर पहाड़पुर निवासी मिश्रीलाल मोदनवाल के पुत्र सोनू पर जानलेवा हमले से हुई। इसी बीच शाहगंज इलाके में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित लोगों ने भरतकुंड पर इलाहाबाद राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।

रोडवेज की एक बस और एक फायर टेंडर को आग के हवाले किए जाने के साथ दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। अल्हवाना गांव में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में सीओ रुदौली समेत कई घायल हो गए। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर बैरियर पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष में डीएम व एसएसपी घायल हो गए। एसएसपी का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। देर शाम 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट व चार की गिरफ्तारी के बाद मूर्तियों का विसर्जन देर रात दोबारा शुरू हो सका।

सात महीने, छह दंगे, तीन हिंसक संघर्ष
लखनऊ। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद से सांप्रदायिक संघर्ष की यह नौवीं घटना है। मौजूदा अखिलेश यादव सरकार के लगभग साढ़े सात माह के कार्यकाल में छह दंगे और तीन हिंसक संघर्ष की घटनाएं हुई हैं।

कर्फ्यू में अभी ढील की संभावना कम
फैजाबाद। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद बृहस्पतिवार को लगाए गए कर्फ्यू को प्रभावी बनाए रखने के लिए शहरी क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांट मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। दो शिफ्टों के लिए अलग-अलग अफसरों को लगाया गया है। जिले के वरिष्ठ अफसर लगातार शहर में भ्रमण करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हालात के आंकलन के बाद ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। हालांकि अभी ढील की संभावना कम है।


कोट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर से गांव तक हुआ बवाल व आगजनी साजिश का शक पैदा करती है। हालांकि सब कुछ सुनियोजित साजिश के तहत हुआ या महज हादसा था, यह अभी तय नहीं है।
-एसी शर्मा,  पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed