{"_id":"f4d0ab72998228991f82c971f012150b","slug":"nude-motorcyclist-arrested-in-the-eastern-city-of-lahore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में पकड़ा गया नंगा-पुंगा बाइकर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान में पकड़ा गया नंगा-पुंगा बाइकर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक बाइक सवार को लाहौर के पूर्वी छोर पर सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वो शहर की व्यस्ततम सड़क पर नंगा होकर बाइक चला रहा था। कुछ दिनों पहले ही इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
बीते शनिवार को स्थानीय पुलिस को खबर मिली थी कि शहरोज खान नाम का एक 20 वर्षीय युवक लाहौर की मुख्य सड़क पर एक बार फिर से नंगा होकर बाइक चला रहा है। पुलिस ने इस सड़क को चारों तरफ से घेरकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी जुल्फिकार भट्ट ने बताया,"हमने शहरोज को तेज रफ्तार में बाइक चलाने, यातायात नियमों को तोड़ने और अपने निजी अंगों को सार्वजनिक करने के जुर्म में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।" शहरोज फिलहाल पुलिस हिरासत में है हालांकि उसको तीनों अपराधों में जमानत मिल सकती है।
विज्ञापन
शहरोज खान को राकेट उपनाम से भी जाना जाता है। उसने अपने दोस्त से शर्त लगाई थी कि वो नंगा होकर बाइक चलाकर दिखाएगा। स्थानीय मीडिया चैनलों ने भी नैकेड खान नाम से एक पैकेज भी चलाया था जिसमें वो नंगा होकर बाइक चलाता दिखता है।