फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nritya gopaldas said rahul is a kid in politics

'राहुल अभी राजनीति में बच्चे, सयाने नहीं हुए हैं'

Thu, 24 Sep 2015 07:53 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
nritya gopaldas said rahul is a kid in politics

यूपी के वृंदावन में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और अयोध्या मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपालदास का कहना है कि देश में आरक्षण की सुविधा वास्तव में निर्धन लोगों को मिलनी चाहिए, फिर भले ही वह किसी जाति के क्यों न हों।

विज्ञापन


जातीयता के आधार पर आरक्षण को समाप्त कर देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी के केंद्र सरकार के कामकाज में कमियां निकालने पर उन्होंने कहा कि राहुल अभी राजनीति में बच्चे हैं, सयाने नहीं हुए हैं। उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसी राजनीति सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन


वे बुधवार को महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान की ओर से रुक्मिणी विहार में स्थापित वेद विद्यालय के उद्घाटन समारोह में आए हुए थे।

सभी को होगा आरक्षण से लाभ

nritya gopaldas said rahul is a kid in politics

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने से वास्तव में निम्न वर्ग को तो लाभ होगा ही साथ ही सवर्ण वर्ग के निर्धन परिवारों को भी इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।

वर्तमान केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण की आशा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में पूरा स्थान है। आज नहीं तो कल मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

वहीं मोदी की विदेश यात्राओं पर कहा कि वह अपने अन्य देशों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रयासरत हैं, इसका लाभ भारत को अवश्य मिलेगा। उन्होंने वेद विद्यालय खोले जाने पर जोर देते हुए कहा कि वेद विद्यालय समाज को नई राह दिखाने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed