फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nri devotee donates rs 16 crore to tirupati balaji temple

भक्त ने बालाजी मंदिर को दान किए 16 करोड़

Wed, 17 Apr 2013 01:14 AM IST
तिरुपति/एजेंसी
तिरुपति/एजेंसी Updated Wed, 17 Apr 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
nri devotee donates rs 16 crore to tirupati balaji temple

अमेरिका निवासी एक अप्रवासी भारतीय ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को 16 करोड़ रुपये की धनराशि दान कर दी।

विज्ञापन


मंदिर सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में ठेकेदारी करने वाले भारतीय मूल के एम. रामालिंगा राजू ने मंदिर के शीर्ष अधिकारियों को 16 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सौंपा है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने बताया कि किसी अप्रवासी भारतीय द्वारा पहली बार इतनी बड़ी धनराशि दान की गई है।

उन्होंने कहा कि राजू ने तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के चेयरमैन के. बापीराजू और मंदिर के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी केएस श्रीनिवास को उक्त धनराशि का डीडी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने टीटीडी प्रशासन से अनुरोध किया कि इस धनराशि में से 11 करोड़ रुपये की लागत से 35 किलो वजनी सोने का सिंहासन ‘सहस्र नमा माला’ बनवाया जाए।

साथ ही दुनियाभर से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से एक भवन का निर्माण भी कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed