फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nrhm scam probe being affected by some pressure

एनआरएचएम घोटालाः दबाव में पूरी नहीं हो रही जांच

Tue, 11 Dec 2012 10:47 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 10:47 AM IST
विज्ञापन
nrhm scam probe being affected by some pressure

उत्तराखंड में 14 करोड़ रुपये से अधिक के एनआरएचएम घोटाले में किसी बड़े रैकेट का हाथ है, जिसके दबाव में इस मामले की जांच पूरी नहीं की जा रही है। मामले की सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त अनिल शर्मा ने यह तल्ख टिप्पणी करते हुए  उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय की जांच टीम को फटकार लगाई है।

विज्ञापन


महानिदेशक स्वास्थ्य के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय जांच कमेटी सूचना आयोग की अदालत में सोमवार को सिर्फ 22 लाख  रुपये की एक्सपायरी डेट वाली दवाओं की जांच रिपोर्ट लेकर पहुंची। जबकि कमेटी को 14.70 करोड़ रुपये की राशि से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच को कहा गया था। अब इस मामले की जांच के लिए तीन महीने का समय और दिया गया है। साथ ही जांच कमेटी में अब कुल छह सदस्य होंगे। इसमें निदेशक एनआरएचएम, अपर निदेशक प्रोग्राम और संयुक्त निदेशक आरसीएच को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सूचना आयुक्त को धमकी
एनआरएचएम घोटाले की सुनवाई कर रहे सूचना आयुक्त अनिल शर्मा को पिछले कई दिनों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यह फोन किसी कॉल सेंटर के जरिये किए जा रहे हैं। अलग-अलग आवाज में यह धमकी दी जा रही है कि इस सुनवाई से खुद को अलग कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले जो फोन आया उसमें कहा गया कि यदि इस मामले में दखलंदाजी करनी है तो अपना जीवन बीमा करा लो। इस संबंध में पूछने पर सूचना आयुक्त ने बताया कि अब तक करीब पांच फोन इस तरह के आ चुके हैं। पूर्व में भी अनिल शर्मा को धमकी दी गई थी, जिसकी एफआईआर भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed