फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now yogs also joins B.ed education.

अब बीएड के साथ मिलेगी 'योग' की भी शिक्षा

Tue, 09 Dec 2014 09:38 AM IST
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
Now yogs also joins B.ed education.

जल्द ही योग बीएड के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल हो जाएगा। मोदी सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सहमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योग संबंधी प्रस्ताव कुछ दिनों पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा गया था, जिस पर हाल ही में सकारात्मक संकेत मिला है। जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक होगी।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि नए साल से इसे पाठ्यक्रम में जोड़ा जा सकेगा। योग को बीएड के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल करने से शिक्षक योग के महत्व को समझ सकेंगे और बच्चों को भी इसके फायदे समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने अक्तूबर में ही सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों को अपने पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का निर्देश दे दिया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र भी योग के महत्व को समझते हुए हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का ऐलान करने जा रहा है।


इस प्रस्ताव को 170 देशों का समर्थन मिला है। सितंबर में पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की अपील विश्व समुदाय से की थी। जल्द ही संयुक्त राष्ट्र इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed