फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now, withdraw Rs 50 notes from bank ATMs

एटीएम यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब निकालिए 50 रुपये के नोट

Sat, 26 Sep 2015 12:52 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
Now, withdraw Rs 50 notes from bank ATMs

पैसे निकालने के लिए अगर आप एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आपको एटीएम से 50 रुपये के नोट भी मिलेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंको को निर्देश जारी किया है कि वे एटीएम मशीनों में 50 रुपये के नोट भी डालें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मौजूदा सभी एटीएम मशीनों से 100, 500 और 1000 के नोट ही निकाले जा सकते थे। इतना ही नहीं कुछ एटीएम तो ऐसे है जिनसे केवल 500 या 1000 के नोट ही निकलते हैं।
विज्ञापन

50 रुपये के निकलेंगे नोट

Now, withdraw Rs 50 notes from bank ATMs

आरबीआई के इस नए निर्देश के बाद अब इन झमेलों के उपभोक्ताओं को छुटकारा मिलने की उम्मीद है। बताया जाता है कि कुछ ऐसे बैंक भी हैं जिन्होंने इन निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया है। वे अपने एटीएम मशीनों में 50 रुपये के नोट भी डाल रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस मामले में सबसे आगे दिखाई देता है जिसने अपने एटीएम मशीनों में 50 रुपये के नोट डालने शुरू कर दिए हैं। आगे आने वाले दिनों में सभी बैंक आरबीआई के इस निर्देश का पालन करेंगे जिसका फायदा सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed