फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now varun gandhi voices opposition against promotion quota bill

प्रमोशन में कोटा के खिलाफ मैदान में कूदे वरुण गांधी

Fri, 21 Dec 2012 09:51 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2012 09:51 PM IST
विज्ञापन
now varun gandhi voices opposition against promotion quota bill

सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण विधेयक पर भाजपा में विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बिल को समाज को बांटने वाला बताते हुए पीलीभीत से पार्टी के युवा सांसद वरुण गांधी खुले तौर पर इस बिल के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखकर वरुण ने लोकसभा में समर्थन से पहले विधेयक पर आम राय बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


वरुण पत्र लिखने से पहले मौखिक तौर पर भी गडकरी से कह चुके हैं कि सभी को मालूम है कि सपा और बसपा इस विधेयक को राजनीतिक मुद्दा बना चुके थे। ऐसे में भाजपा को राज्यसभा में इसका समर्थन करने से पहले आपस में चर्चा करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


वरुण ने अमर उजाला से कहा कि यह विधेयक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच खाई पैदा करेगा। वरुण की तरह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि वे इस विधेयक का किसी भी सूरत में समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई भी इस विधेयक का विरोध कर रही है। खुद भाजपा सांसद मेनका गांधी भी दावा कर चुकी हैं कि उत्तर प्रदेश से एक भी सांसद इस विधेयक के पक्ष में नहीं है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह भी खुले तौर पर इस बिल के खिलाफ पार्टी में आवाज उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में इस विधेयक को लेकर आने वाले दिनों में असंतोष और बढ़ सकता है।


बहरहाल, वरुण ने गडकरी को लिखे पत्र में कहा है कि इस विधेयक को लेकर भाजपा में आम राय बनाने की कोशिश की जानी चाहिए। क्योंकि इससे समाज का एक वर्ग खुद को आहत महसूस कर रहा है। इससे लाखों कर्मचारियों में भी असंतोष बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि यह विधेयक पारित हुआ तो इससे करोड़ों युवाओं का भविष्य चौपट हो जाएगा। इससे योग्यता का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed