{"_id":"7bca52b8-c86b-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"now-uppsc-preliminary-examination-will-be-held-on-26-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC (प्रारंभिक) परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
UPPSC (प्रारंभिक) परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रारंभिक परीक्षा, 2013 अब 9 जून के बजाय 26 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी की विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने और अधिकतम सीमा 40 साल पूरे हो जाने के कारण आवेदकों की संख्या बढ़ गई है।
इस वजह से प्रारंभिक परीक्षा पूर्व में निर्धारित तिथि 9 जून, 2013 के स्थान पर अब 26 जून 2013 को कर दी गई है।
यह परीक्षा विज्ञापन में प्रकाशित 21 जिलों के अलावा तीन नए जिले मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और मथुरा में आयोजित की जाएगी।