फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now tte will book online ticket in moving train

अब चलती ट्रेन में ऑनलाइन रिजर्वेशन

Sat, 19 Oct 2013 08:25 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
now tte will book online ticket in moving train

चलती ट्रेन में ऑनलाइन आरक्षण के लिए रेलवे टीटीई को मोबाइल टिकटिंग गजेट उपलब्ध कराएगा। यह जिम्मेदारी रेलटेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन


देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने का जिम्मा भी इसी कंपनी को सौंपा गया है। रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने रेलटेल कंपनी की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

अभी चलती ट्रेनों में सीटों का आरक्षण टीटीई रसीद काटकर करते हैं। उन्हें चार घंटे पहले जारी चार्ट के आधार पर ही सीटों की उपलब्धता की जानकारी होती है।

यही नहीं चलती ट्रेन में कौन सी सीट टीटीई ने बुक की इसका लेखा-जोखा भी उसकी रसीद में ही रहता है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग करने पर यह तत्काल मुख्य नेटवर्क में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में कुमार ने कहा कि टीटीई को स्मार्टफोन से जोड़कर मोबाइल टिकिटिंग गजेट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रेलटेल को सौंपी गई है।

रेलटेल मूलरूप से रेलवे के संचार नेटवर्क को स्थापित करने वाली कंपनी है। वर्तमान में यह रेलवे के अलावा कई अन्य प्रमुख सरकारी विभागों तथा केंद्र सरकार की योजना के तहत गांवों को भी आप्टिकल फाइबर केबिल (ओएफसी) नेटवर्क से जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलटेल के पास 42000 किमी ओएफसी नेटवर्क
वर्तमान में रेलटेल के पास 42000 किमी ओएफसी नेटवर्क है। रेलटेल इस साल के अंत तक 8000 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए ओएफसी केबल बिछाने का काम पूरा कर लेगी।

रेलवे बोर्ड के मेंबर इलेक्ट्रिकल कुलभूषण ने समारोह में बताया कि हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग में रेलटेल तथा सॉफ्टवेयर में रेलवे की दूसरी कंपनी क्रिस अब मिलकर काम करेंगी।


दोनों कंपनियां सरकारी उपक्रमों को कंप्यूटर, नेटवर्किंग तथा साफ्टवेयर से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करायेंगी। रेलटेल के सीएमडी आरके बहुगुणा ने बताया कि गत वित्त वर्ष में कंपनी का कुल कारोबार 436 करोड़ रुपये का था। इस अवधि में रेलटेल ने 112 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed