{"_id":"b87452674a926b5287010bf544e13d82","slug":"now-the-devotees-created-temple-of-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'भक्तों' ने बनाया 'भगवान' मोदी का मंदिर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब 'भक्तों' ने बनाया 'भगवान' मोदी का मंदिर
एजेंसी/राजकोट
Updated Thu, 12 Feb 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद भले ही यह माना जाने लगा हो कि मोदी लहर खत्म हो गई है लेकिन गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने राजकोट में उनका एक मंदिर बनाया है।
विज्ञापन
यह मंदिर राजकोट में कोठरिया गांव में बनाया गया है। इसका उद्घाटन 16 फरवरी को किया जाएगा। ओम युवा समूह के जयेश पटेल ने बताया कि गुजरात में यह जीवित व्यक्ति का पहला मंदिर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 350 सदस्यों के इस समूह ने इसे बनाने में सहयोग किया है। हमारे संगठन के सदस्य भगवान की तरह मोदी की पूजा करते हैं। हम लोग उनके काम से काफी प्रभावित हैं। इसलिए हमने उनका एक मंदिर बनाए जाने का निश्चय किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुरू में हमने सोचा था कि इस मंदिर में प्रधानमंत्री की एक फ्रेम्ड फोटो लगाएंगे लेकिन अब हमने उनकी एक प्रतिमा स्थापित की है। इस पर 1.7 लाख रुपए का खर्च आया है।
यह मंदिर 350 वर्ग मीटर के प्लाट में बनाया गया है। समर्थकों को यह विश्वास है कि उनके प्रयास से केंद्र या राज्य सरकार का कोई मंत्री मंदिर का उद्घाटन करने के लिए जरूर आएगा।