{"_id":"bce2ed6e-a11a-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"now-the-aadhar-card-will-be-added-to-birth-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: अब आधार कार्ड में ही जोड़ी जाएगी जन्मतिथि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुड न्यूज: अब आधार कार्ड में ही जोड़ी जाएगी जन्मतिथि
एजेंसी/नागपुर
Updated Tue, 09 Apr 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में अब जन्मतिथि भी दर्ज की जाएगी, जिससे यह जन्म प्रमाण पत्र के रूप में भी मान्य होगा। कई सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को आयु प्रमाण पत्र दिखाना होता है।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश प्रभुने ने जानकारी दी अब तक कार्ड में केवल जन्म का वर्ष ही दर्ज रहता है, लेकिन अब पूरी जन्मतिथि को इस पर दर्ज करने के लिए सहमति बन गई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह मुद्दा भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) तथा इसके अध्यक्ष नंदन नीलेकणी के समक्ष उठाया था।
नवंबर 2012 में उन्होंने यूआईडीएआई का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। तीन अप्रैल को उन्हें योजना आयोग के सहायक महानिदेशक शिरीष कुमार ने पत्र के जरिए जानकारी दी कि अब आधार कार्ड में जन्मतिथि भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन