फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal released now encompass at parliament street police station

खुर्शीद के इस्तीफे तक चलेगा केजरीवाल का आंदोलन

Sat, 13 Oct 2012 01:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Oct 2012 01:51 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal released now encompass at parliament street police station
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के इस्तीफे की मांग पर अड़े अरविंद केजरीवाल अपनी टीम के साथ अब संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। बवाना जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गईं तो वह दोबारा गिरफ्तारी देंगे। उनकी टीम के सदस्य कुमार विश्वास, संजय सिंह और योगेंद्र यादव भी संसद मार्ग थाने के बाहर मौजूद हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि खुर्शीद दंपति ने विकलांगों के साथ धोखा किया है। दोनों ताकतवर हैं और सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है। लिहाजा, कानून मंत्री इस्तीफा दें और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया जाए। इस्तीफे की मांग को लेकर केजरीवाल ने अपने समर्थकों के साथ जनपथ पर धरना दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने समर्थकों के साथ केजरीवाल को हिरासत में लेकर बवाना स्थित अस्थायी जेल भेज दिया था। वहीं, इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने पुलिस पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। आईएसी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेते समय कई समर्थकों को बुरी तरह पीटा गया। इसके अलावा कई महिला समर्थकों को हिरासत में लेते समय महिला पुलिसकर्मी नदारद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि 350 लोगों को हिरासत में लेकर बवाना स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया था। केजरीवाल को अस्थाई जेल ले जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में समर्थक बवाना पहुंचे थे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed