अब शिक्षक पढ़ाएंगे नहीं, करेंगे जनता की क्लास में मोदी की योजनाओं का प्रचार!
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यों से टीचर्स डे का इस्तेमाल प्रधानमंत्री जीवन बचत योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए करने की अपील की है।
उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है कि वे अपने यहां शिक्षकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का प्रचार करने के लिए कहें।
ईरानी ने कहा कि सभी राज्यों के शिक्षा विभाग स्कूलों को इस बारे में निर्देश दें ताकि अध्यापक अपना और अपने परिवार वालों का बीमा कराएं।
करें प्रचार प्रसार
साथ ही लोगों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करने की कोशिश करें। रक्षाबंधन के
मौके पर भी मोदी सरकार और भाजपा ने भाइयों को अपनी बहनों को पीएम जीवन बीमा
बचत योजना उपहार में देने की अपील की है।
इस अभियान की कमान भी स्मृति
ईरानी संभाल रही हैं। सरकार और भाजपा ने रक्षाबंधन तथा शिक्षक दिवस पर
ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचत योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
सरकार से
लेकर पार्टी तक, मंत्री और कई बड़े नेता इस काम में जुटे हैं। खुद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार इसके लिए अपील कर चुके हैं।