फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now, 'talaq' takes a Skype route

'तलाक' लिखकर किया एसएमएस और तोड़ दिया रिश्ता

Mon, 20 May 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
Now, 'talaq' takes a Skype route
अगर इंटरनेट पर प्रेम करना या शादी का प्रस्ताव रखना पॉपुलर हुआ तो अब ऐसे चौंकाने वाले मामले भी आ रहे हैं जब लोग एस.एम.एस या स्काइप पर तलाक दे रहे हैं।
विज्ञापन


हाल में हुई एक घटना में हैदराबाद की मेहरूनिसा(परिवर्तित नाम) के पति ने उसे एक एस.एम.एस किया। इस एस.एम.एस में लिखा हुआ था 'तलाक'।

23 साल की महरूनिसा के पति एक प्राइवेट कंपनी में सउदी अरेबिया में नौकरी करते हैं। इस एस.एम.एस के बाद मेहरूनिसा को सदमा लगा और उन्होंने थाने में पति की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन


हैदराबाद साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि," कुछ समय पहले हमारे पास ऐसा ही एक मामला आया था। उस मामले में पत्नी ने शिकायत की थी कि उसके पति ने उसे स्काइप पर वीडियो चैट करते हुए तलाक दे दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में हर साल कई लाख मुस्लमान रोजगार की तलाश में खाड़ी देश चले जाते हैं। इनमें से कई वापस नहीं आते और जो अपनी पत्नियों को भारत छोड़ जाते हैं, उनमें से कई बाद में उन्हें तलाक दे देते हैं।


टेक्नोलॉजी का फैलाव होने के कारण से अब इस तरह के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, जहां ऑनलाइन या एस.एम.एस के जरिए तलाक की बात की गई हो


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस तरह के तलाक पर बात करते हुए मुहम्मद मुनीरुद्दीन ने कहा कि," गवाह की मौजूदगी में किसी भी डिजिटल माध्यम, एस.एम.एस, वीडियो चैट या ईमेल द्वारा दिया गया तलाक भी शरिया कानून के अनुकूल है।" मुनिरुद्दीन पेशे से वकील और कानूनी सलाहकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed