फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now suresh soni in trouble

अभी और बढ़ेगी संघ नेता सोनी की परेशानी

Tue, 01 Jul 2014 08:28 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
now suresh soni in trouble

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में सुरेश सोनी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले नेताओं की परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


दरअसल इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक खनन कारोबारी और एसआर ग्रुप के मुखिया सुधीर शर्मा द्वारा इन नेताओं को हवाई यात्रा कराने के खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि एसआईटी की शर्मा से पूछताछ के बाद मामले में राजनीतिक हलचल और तेज होगी।  बीते साल शर्मा के यहां छापेमारी के बाद आयकर विभाग द्वारा तैयार 4000 पेज की अप्रेजल रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा की एसआर कंपनी ने सोनी सहित भाजपा के संघ पृष्ठभूमि वाले कई नेताओं की हवाई यात्रा का खर्च कई बार वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं के टिकट एसआर कंपनी ने एयर अमन ट्रैवल्स कंपनी से बुक कराए और नकद भुगतान किया। वैसे भाजपा नेता एसआर कंपनी द्वारा उपलब्ध टिकट पर यात्रा करने से इंकार कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं पर लाभ लेने का आरोप

now suresh soni in trouble

अप्रेजल रिपोर्ट के मुताबिक संघ के करीबी और कभी संघ के ही प्राथमिक स्कूल से जुड़े रहे शर्मा ने सोनी को 2010 में जून से अगस्त के बीच दो बार और 2012 में एक बार यात्रा की व्यवस्था की।

2010 में 4 अगस्त को शर्मा की कंपनी ने सोनी के लिए दिल्ली से भोपाल का और 12 अगस्त को देहरादून से दिल्ली का टिकट बुक कराया था। इस दौरान खुद शर्मा ने भी सोनी के साथ सफर किया था।

इसके बाद शर्मा की कंपनी ने 7 नवंबर 2012 को भी सोनी की एक हवाई यात्रा का प्रबंध किया। शर्मा की कंपनी ने इस दौरान प्रभात झा, उनके दोनों बेटे तृष्मूल और अयत्न को भी हवाई यात्रा कराई।

इतना ही नहीं, शर्मा की कंपनी ने तपन भौमिक, विजेश लुणावत, अनिल दवे, अभय महाजन सहित कई अन्य नेताओं का भी इस दौरान लगातार हवाई यात्रा का प्रबंध किया। मामले में राज्य की शिवराज सरकार को घेरने के लिए विपक्ष खनन करोबारी शर्मा की गिरफ्तारी का एसआईटी पर दबाव बना रहा है। माना जा रहा है कि शर्मा से एसआईटी की पूछताछ के बाद इस मामले में नए सिरे से सियासी गर्मी दिखेगी।

आरोपी के पैसे पर यात्रा करने का आरोप

now suresh soni in trouble

भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा कि शर्मा की ओर से मुझे हवाई यात्रा कराने की बात बिल्कुल गलत है। जहां तक सोनी की बात है तो उनकी यात्रा का खर्च शर्मा ने तब वहन किया जब वह विज्ञान भारती संस्था के कोषाध्यक्ष थे।

आमतौर पर कई बार लोग किसी को भी टिकट की व्यवस्था करने की बात कह देते हैं और बाद में उसका भुगतान कर देते हैं। इस तरह की यात्रा करना कोई गुनाह नहीं है।

आयकर विभाग द्वारा तैयार अप्रेजल रिपोर्ट के मुताबिक शर्मा की कंपनी ने सुरेश सोनी के साथ ही राज्यसभा सांसद प्रभात झा, अनिल दवे, दीनदयाल उपाध्याय संस्थान के अधिकारी अभय महाजन, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता विजेश लुणावत और प्रदेश मंत्री तपन भौमिक की हवाई यात्रा का खर्च उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed