फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now students read about Modi government.

अब छात्र भी पढ़ेंगे मोदी सरकार की 'एबीसीडी'

Fri, 03 Apr 2015 01:36 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Now students read about Modi government.

देशभर में 12वीं कक्षा में अब एनडीए-2014 की सरकार भी पढ़ाई का हिस्सा होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 में 11वीं-12वीं के लिए जो पाठ्यक्रम फाइनल किया है, उसमें कुछ विषयों में नए टॉपिक जोड़े गए हैं तो कुछ विषयों के हिस्सों को हटाया भी गया है।

साथ ही अंकों व प्रश्नों के वेटेज में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने इन बदलावों की जानकारी स्कूल प्रमुखों को भी भेजी है।

देशभर में 12वीं के राजनीति विज्ञान विषय के अंतर्गत विद्यार्थी गठबंधन सरकारों जैसे एनडीए 1998-2004 के कार्यकाल, यूपीए के 2004-2014 के हिस्सों को पढ़ते आ रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई एनडीए सरकार 2014 के अंश को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


वहीं, भूगोल के अंतर्गत यूनिट-6 में चैप्टर-1 से 4 में अब वह एक अत्यधिक शहरीकृत राज्य व खराब राज्य, एक बाह्य पलायन राज्य, एक राज्य की ओर पलायन के बारे में, उच्च लिंग अनुपात व कम लिंग अनुपात वाले राज्यों के बारे में पढ़ाया जाएगा। 12वीं के फिजिक्स में भी यूनिट-तीन व चार के अंतर्गत भी कुछ विषयों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र में हॉट्स प्रश्नों की संख्या बढ़ी

Now students read about Modi government.

12वीं अर्थशास्त्र में अब हॉट्स प्रश्नों की संख्या बढ़ गई है। अब प्रश्न पत्र में हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (हॉट्स) में अति लघु प्रश्नों की संख्या आठ की बजाए 10 होगी।

वहीं, लघु प्रश्नों की संख्या में कटौती हो गई है। अभी तक तीन अंकों वाले आठ प्रश्न होते थे अब इन प्रश्नों की संख्या 6 होगी। चार अंकों वाले लघु प्रश्नों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई है। अब पांच की बजाए छह प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित में एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्नों का वेटेज बढ़ा
11वीं और 12वीं के पत्र में एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्नों की वेटेज बढ़ गया है। शैक्षणिक सत्र 2014-15 इनकी वेटेज 25 फीसदी थी जो बढ़ कर अब 29 फीसदी कर दी गई है।

वहीं समझकर हल करने वाले प्रश्नों को 16 से बढ़ाकर 22 फीसदी किया गया है। गणित में हॉट्स प्रश्नों की वेटेज को 21 से घटा कर 15 फीसदी व मूल्यांकन बेस्ड प्रश्नों की वेटेज को 18 से 14 फीसदी किया गया है। वहीं समाजशास्त्र में प्रोजेक्ट अब 10 अंकों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed