सीबीएसई स्कूलों में अब पूरे छह दिन कक्षाएं
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अब देश भर के अपने स्कूलों की 6वीं से 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई सप्ताह में पूरे छह दिन करने का निर्णय लिया है। हालांकि, पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं पहले की तरह ही सप्ताह में पांच दिन ही संचालित होंगी।
बोर्ड के नए आदेश से पहले देश के कई भागों में सीबीएसई स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं मात्र पांच दिन ही चला करती थीं, जिनमें अब बदलाव करना होगा।
हालांकि, इस बदलाव से इलाहाबाद के अधिकांश स्कूलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यहां सीबीएसई के अधिकांश स्कूलों में एक से पांच तक की कक्षाएं भी छह दिन संचालित की जाती हैं, जो कि बोर्ड के नियम विरुद्ध है।
नौवीं से बारहवीं तक कोई असर नहीं
वहीं केंद्रीय विद्यालयों में दूसरे शनिवार को पड़ने वाले अवकाश पर नए सिरे पर विचार किया जा सकता है। बोर्ड के नए फरमान से नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पूर्व की भांति छह दिन चलेंगी। सीबीएसई की ओर से किए गए बदलाव से शिक्षकों को स्कूल में अब सप्ताह के छहों दिन एक घंटे 20 मिनट अतिरिक्त रुकना पड़ेगा।
बोर्ड ने इस अतिरिक्त समय को प्लानिंग, प्रीपरेशन, फीडबैक और स्कूल के बचे हुए काम में लगाने को कहा है। सीबीएसई ने स्कूलों के प्रबंधन से इस आदेश को लागू करने को कहा है। सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड के नए नियम से बच्चों को अभिभावकों के साथ रहने का कम समय मिलेगा, जो व्यवहारिक नहीं है।
शहर के गंगागुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्या अल्पना डे का कहना है कि शहर में अधिकांश सीबीएसई स्कूलों में 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं सप्ताह में छह दिन पहले से ही चल रही हैं। ऐसे में नए आदेश से कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ विद्यालयों में महीने के दूसरे शनिवार को