फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now shivraj will become number 2 leader in bjp

शिवराज के सिर सजेगा नंबर-2 का ताज!

Mon, 09 Dec 2013 08:03 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
now shivraj will become number 2 leader in bjp

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले के सेमीफाइनल में भाजपा की सफलता ने ब्रांड नरेंद्र मोदी को हिट बना दिया है। लेकिन मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की उम्मीदों से बढ़कर जीत की हैट्रिक ने भाजपा थिंक टैंक को भविष्य की योजनाएं बुनने का एक और विकल्प मुहैया करा दिया है।

विज्ञापन


खासतौर पर पार्टी में हाशिए पर चले गए अटल-आडवाणी की विचारधारा पर चलने वाले उदारवादियों को न सिर्फ आवाज मिल गई है बल्कि शिवराज के नाम पर दांव लगाने में उन्हें अब कोई हिचक भी नहीं होगी।
विज्ञापन


शिवराज जब पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब यह कहा गया यह गद्दी उन्हें उनकी बदौलत नहीं बल्कि उमा भारती की मेहनत के रूप में मिली है।

दूसरी बार जब वह राज्य के मुख्यमंत्री बने तो कहा गया सही मायनों में यह उनकी पहली जीत है। अब पार्टी में भी शिवराज की इस जीत के बाद उनके खिलाफ कहने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में नरेंद्र मोदी के नाम का पार्टी ने ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। यहां तो शिवराज के काम का और उनकी योजनाओं का जादू चला।

किसानों के अलावा सेवा का अधिकार और लक्ष्मी लाडली जैसी योजनाओं ने राज्य में उनके कद को इतना ऊंचा कर दिया कि उन्हें मोदी के नाम की जरूरत भी नहीं पड़ी। मोदी से ठीक अलग ईद पर उन्होंने मुसलिम टोपी को भी अपना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed