फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now shewta prasad mother ask question to people.

'आरोपी बिजनेसमैन के नाम का भी हो खुलासा'

Tue, 09 Sep 2014 08:27 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
now shewta prasad mother ask question to people.

कभी टीवी पर्दे पर श्‍वेता प्रसाद की मां का किरदार निभा चुकी साक्षी तंवर ने इस कलाकार के साथ हुए मुद्दे को एकतरफा पेश करने पर लोगों से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बालीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार श्वेता प्रसाद की दूसरी मां का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

साक्षी तंवर ने कहा कि आज से 14 साल पहले मैंने एक छोटी से 9 साल की लड़की के साथ टेलीविजन का धारावाहिक शूट किया था।

उन 9 साल की बहुत ही होनहार बच्‍चीं ने मेरे दिल में खासी जगह बना ली। इस दौरान हमारा रिश्ता काफी मजबूत होता गया। पिछले 13 सालों से लगातार वो बच्‍ची मुझे मदर्स डे पर शुभकामनाएं देती।
विज्ञापन


हर बार मैं उस बच्‍ची से उसकी पढ़ाई और कार्य के बारे में पूछती तो हर बार वो आत्मविश्‍वास के साथ सबकुछ ठीक होने की बात कहती।

आखिर सिर्फ उसे ही क्यों किया जा रहा है बदनाम?

now shewta prasad mother ask question to people.

पर कुछ दिनों पहले टीवी स्क्रीन पर मेरी बेटी का किरदार निभा चुकी श्‍वेता प्रसाद गलत कारणों से सुर्खियों में थी। उसी समय मेरे पास लोगों के फोन आने लगे और लोग मुझसे पूछने लगे कि क्या तुमने अपनी ऑन स्क्रीन बेटी के बारे में सुना।

मैंने जवाब दिया कि हां मैने सुना उसके बारे में, पर सिर्फ उसके बारे में ही क्यों बताया जा रहा है? उन बड़े बिजनेसमैन के नाम को क्यों छुपाया जा रहा है? वैसे तो मुझे व्यक्तिगत तौर उन मशहूर बिजनेसमैन का नाम जानने की कोई इच्छा नहीं है।

पर उन बिजनेस मैन का नाम अगर सामने आता तो उनके घर में रहने वाली मां, बेटी, बहन और पत्नियों को पता चलेगा कि आखिर उनके घर में रहने वाले पुरूषों की कैसी आदतें हैं?

मेरी ऑनस्क्रीन बेटी के बारे में जिस तरह की खबरें दिखाई गईं और उसके बाद सोशल मीडिया पर उसको लेकर जिस तरह से लोगों ने अपनी राय दी, यह बहुत ही घटिया है। क्या श्वेता को इस तरह से आंकने का हमको कोई अधिकार है?

मैं जानती हूं कि उसे रिमांड रूम में रखा गया है और उसने वेश्‍यावृत्ति में शामिल होने की बात को भी स्वीकार कर लिया है। पर कम से कम उसके अंदर इतनी ताकत तो थी कि उसने इस बात ‌को स्वीकार किया।

कौन है इसका असली जिम्मेदार?

now shewta prasad mother ask question to people.

ऐसे समय पर मैं उससे बात करन चाहती थी। पर यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद किसी तरह से मैंने उसकी असली मां से बात की। हममें से कितने लोग जानते हैं कि उसकी मां को अभी तक उससे रिमांड होम में मिलने की इजाजत तक नहीं मिली है। आखिर उसकी मां पर क्या बीत रही होगी?

उसकी मां ने कुछ ऐसे प्रश्न किए कि अगर इस तरह की खबरों से परेशान होकर श्‍वेता कोई भयंकर निर्णय ले लेती है तो इसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा?

श्‍वेता की मां के साथ-साथ मैं और वो सभी महिलाएं जवाब चाहती है कि सिर्फ इस मुद्दे पर लड़की को ही क्यों प्रमुखता से दिखाया जा रहा है? उन पुरूषों की निजता का ख्याल रखा गया है।

पर उस लड़की की निजता का ख्याल कौन रखेगा? अपराधियों और बलात्कारियों की निजता का ख्याल रखा जा रहा है। पर एक अभिनेत्री होने के कारण उसकी पूरी प्राइवेसी को ही खत्म कर दिया गया। आखिरकार ऐसे समय पर मोरल पुलिसिंग कहा चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed