फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now rss will prepare army of ram bhakt

मंदिर निर्माण की तैयारी में जुटा संघ, तैयार करेगा रामभक्तों की फौज

Sat, 09 Jan 2016 02:14 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
now rss will prepare army of ram bhakt

अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है। इसके लिए संघ ने देश में रामभक्तों की नई फौज तैयार करने का जिम्मा उठा लिया है।

विज्ञापन


संघ की हर हफ्ते लगने वाली सम्मिलित शाखा में रामचरित मानस बांटकर मंदिर आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर इसे काशी प्रांत में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों संघ के सिगरा कार्यालय पर हुई बैठक में पांच रणनीतिकारों ने नई योजना को मूर्तरूप देने का निर्णय लिया। हालांकि बैठक में मौजूद रहे संघ के दो केंद्रीय पदाधिकारी इसे लेकर पसोपेश में रहे। क्योंकि अब तब संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच जैसे घोर हिंदूवादी संगठन ही अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर मुखर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी प्रांत को मंदिर आंदोलन का केंद्र बनाने जा रहा

now rss will prepare army of ram bhakt

यह पहला मौका है जब संघ खुलकर मंदिर निर्माण की न केवल वकालत कर रहा है बल्कि देश में मंदिर निर्माण के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाने की कमान भी संभालने जा रहा है।

मालूम हो कि संघ की सम्मिलित शाखा में संघ के अलावा उसके सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्वयंसेवक शामिल होते हैं। कई जिलों में यह हर हफ्ते आयोजित होती है जबकि कई जगहों पर महीने में एक बार सम्मिलित शाखा लगती है।

काशी प्रांत में इन शाखाओं में रामचरित मानस ग्रंथ की प्र्रति बांटकर स्वयंसेवकों की राय जानने का प्रयास होगा। काशी प्रांत के पांच प्रमुख रणनीतिकारों को इस काम का जिम्मा सौंपा गया है। इन शाखाओं से मिले फीडबैक के आधार पर ही संघ इसे अपने दूसरे प्रांतों में विस्तार देगा। इस तरह एक बार फिर संघ काशी प्रांत को मंदिर आंदोलन का केंद्र बनाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed