फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now raped student in Mayur Vihar

अब मयूर विहार में छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 07 Jan 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now raped student in Mayur Vihar

राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मयूर विहार इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान एक नाबालिग ने आरोपी युवक की मदद की। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार शाम वह घर में अकेली थी। सलमा का आरोप है कि इसी समय पास में ही रहने वाला युवक और एक नाबालिग जबरन घर में घुस आए। युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इस कृत्य में 17 वर्षीय लड़के ने आरोपी युवक की मदद की।
विज्ञापन


छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। पीड़ित लड़की ने शनिवार को इसकी जानकारी माता-पिता को दी। परिजनों ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed