फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now radio taxi booking here

ट्रेन टिकट के साथ ही अब रेडियो टैक्सी की भी करें यहां बुकिंग

Thu, 11 Jun 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
now radio taxi booking here

रेलगाड़ियों के आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए मशहूर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब रेडियो टैक्सी की भी बुकिंग करायी जा सकती है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए उपलब्ध है लेकिन शीघ्र ही इसे लखनऊ, वाराणसी, आगरा समेत देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एके मनोचा ने यहां बताया कि फिलहाल इजी कैब्स, मेरू कैब्स और मेगा कैब्स से समझौता किया किया है। इन तीनों रेडियो टैक्सी सेवा प्रदाताओं के साथ आईआरसीटीसी की भागीदारी होने से कंपनी हर यात्री की यात्रा को विश्वसनीय और सुरक्षित बनाने के अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


अब बाहर से दिल्ली आने वाला कोई भी व्यक्ति दलालों से परेशान हुए बगैर और पारदर्शी बिलिंग के साथ आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से टैक्सी सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यहां होगी सेवा शुरू

now radio taxi booking here

शुरूआत में रेडियो टैक्सी सेवा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुरू की गई है लेकिन शीघ्र ही इस सेवा के दायरे में लखनऊ, आगरा और वाराणसी समेत अन्य शहरों को भी लाया जाएगा। उनके मुताबिक ईजी कैब्स, मेरु कैब्स और मेगा कैब्स पंजीकृत रेडियो टैक्सियां हैं और ये सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करती हैं।

इन सभी कैब्स को न सिर्फ  जीपीएस के माध्यम से ट्रैक किया जाता है, बल्कि इनके सभी ड्राइवरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने के बाद उनका पुलिस सत्यापन किया जाता है। इस सेवा के शुरू हो जाने के बाद रेल की लंबी यात्रा के बाद, अब ग्राहकों को टैक्सी लेने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना होगा।

रेडियो टैक्सी सेवा के लिए शुल्क 23 रुपये प्रति किलोमीटर (रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 28.50 रुपये प्रति किलोमीटर) की सरकार द्वारा स्वीकृत दर पर यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed