फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now police can use bhut jolokia hand grenade.

उपद्रवियों से निपटेगा ‘भूत झोलकिया’ हैंड ग्रेनेड

Tue, 06 Jan 2015 04:05 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
now police can use bhut jolokia hand grenade.

दुनिया की सबसे तीखी मिर्च अब उपद्रवियों से भिड़ने के लिए तैयार है। पुणे की हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेट्री (एचईएमआरएल) ने ‘भूत झोलकिया’ नामक मिर्च से ऐसा हैंड ग्रेनेड तैयार किया है, जो उपद्र्रवियों को तितर-बितर होने के लिए मजबूर कर देगा।

विज्ञापन


यह आंदोलनकारियों पर दागी जाने वाली रबर की गोली और आंसू गैस के गोले से भी खतरनाक है। हाल ही में डीआरडीओ ने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सप्लाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीआरडीओ के वैज्ञानिक और सार्वजनिक इंटरफेस के निदेशक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि भूत झोलकिया हैंड ग्रेनेड से धुआं निकलेगा और शरीर में जलन शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ  भीड़ तितर-बितर हो जाएगी बल्कि छिपकर बैठे आतंकवादियों को भी दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भागेगी बेकाबू भीड़

now police can use bhut jolokia hand grenade.

भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस आंसू गैस छोड़ती है लेकिन आंख पर भीगे कपड़े की पट्टी बांध लेने पर उसका असर नहीं होता पर भूत झोलकिया का इस्तेमाल होने पर इस तरह की कोई तरकीब काम नहीं आएगी। यदि कोई व्यक्ति आंख में जलन को रोकने के लिए भीगा कपड़ा बांधता है तो जलन और भी बढ़ जाएगी।

दरअसल, भूत झोलकिया हैंड ग्रेनेड तुंरत प्रभावी होता है क्योंकि वह सांस में समाहित होकर शीघ्र ही पूरे शरीर में फैल जाता है, इसलिए एचईएमआरएल ने सबसे पहले शरीर में इसके दुष्प्रभाव के बारे में प्रयोग किया उसके बाद उसे हैंड ग्रेनेड की शक्ल दी है।

आकर्षण का केंद्र बने ड्रोन व मिसाइल

मुंबई के एमएमआरडीए में शुरू 102वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में प्राइड ऑफ इंडिया एक्सपो में डीआरडीओ की प्रदर्शनी लगी है, जिसमें डीआरडीओ के रॉकेट मॉडल, अग्नि, पृथ्वी, नाग, आकाश, ब्रम्होस मिसाइल और ड्रोन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

गुप्ता ने बताया कि अब तक जिन मिसाइलों का परीक्षण किया गया है, वे हमारी आज की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त हैं और दुनिया के किसी भी मिसाइल से बेहतर हैं। हमारी मिसाइल को हवा में खत्म करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed