{"_id":"a1b21fc560f7e3ef87937557a5ba2e2d","slug":"now-pizza-delivery-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अब एक फोन पर सीट पर ही मिलेगा पिज्जा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ट्रेन में अब एक फोन पर सीट पर ही मिलेगा पिज्जा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल में सफर के दौरान अब आप गर्मागर्म पिज्जा का मजा ले सकते हैं। नई दिल्ली और जयपुर समेत देश के 12 स्टेशनों पर सफर के दौरान यात्रियों को ऑनलाइन या फोन पर पिज्जा बुक कराने के बाद सीट पर पिज्जा की डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपनी हाल ही शुरू की गई ई-कैटरिंग सेवाओं के तहत यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास करते हुए एक निजी क्षेत्र की कंपनी (डोमिनोज पिज्जा) से ट्रायल बेस पर करार किया है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के अधिकारी ने कहा कि यात्री हमारी वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in, 139 पर अपना पीएनआर संख्या व सीट नंबर एसएमएस या 0120-2383892-99 पर फोन के जरिए या फिर टोल फ्री नंबर 1800-1034-139 पर भी बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
यह सेवा नई दिल्ली, जयपुर, आगरा, अलवर, अम्बाला, जालंधर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, पठानकोट, वापी, भरूच और वड़ोदरा स्टेशन पर उपलब्ध होगी। धीरे-धीरे पिज्जा सेवा अन्य स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।