{"_id":"360966bb9c39b39f747443d808c00111","slug":"now-narendra-modi-becomes-enemy-no-1-for-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश नहीं, मोदी हैं लालू के नंबर एक दुश्मन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश नहीं, मोदी हैं लालू के नंबर एक दुश्मन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से रिहा होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जबर्दस्त सफलता के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव अपनी रणनीति में बदलाव भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लालू के लिए अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बजाए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दुश्मन नंबर वन बन गए हैं।
तस्वीरों में देखिए:- क्या पोज है नगमा! नेताजी का ग्लैमरस अंदाज
विज्ञापन
चारा घोटाले के मामले में जेल गए लालू प्रसाद यादव को अदालत ने सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया है। अब जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू भी कर दिया है।
उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी के साथ मंगलवार को पटना से झारखंड के कोडरमा में पार्टी रैली में भाग लिया।
मोदी को निशाना बनाएगी पार्टी
लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी पहले ही यह इशारा कर दिया था कि अगले साल चुनाव में नीतिश कुमार की पार्टी शीर्ष तीन में नहीं होंगे। अब माना जा रहा है कि पार्टी धर्मनिरपेक्षता के सहारे नरेंद्र मोदी को अपना निशाना बनाएगी।
नीतीश्ा कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के कांग्रेस से जुड़ने की संभावना खत्म होने के बाद अब माना जा रहा है कि आरजेडी भविष्य में कांग्रेस से गठजोड़ की उम्मीद कर रही है।
विधानसभा के परिणामों ने यह बता दिया है कि अगले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी का प्रभाव जरूर दिखेगा।
हो सकता है कि कांग्रेस आरजेडी से करार कर बिहार में लालू को नरेंद्र मोदी के विरोध में प्रचार की कमान सौंप सकती है।
डीएसपी ने धोए पैर
लालू प्रसाद यादव के रांची के रजरप्पा मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौटने पर उनके पैर में कुछ लग गया था। रामगढ़ के डीएसपी अशोक कुमार ने लालू के पैर धोए। और बिहार के एक जवान ने उनके चप्पलों को ढोया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डीएसपी ने लालू के पैर धोने की बात से इनकार नहीं किया है।