ट्रेन में पड़े मेडिकल इमरजेंसी मदद करेगा मोबाइल एप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर मुसाफिरों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में एक मोबाइल एप आपकी काफी मदद कर सकता है। इस एप के जरिये जिस स्थान पर यात्री की तबियत बिगड़ी है।
उसके निकट के रेलवे स्टेशन वाले शहर में स्थित सभी अस्पतालों, डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी आपके मोबाइल पर फोन नंबरों के साथ आ जाएगी।
यात्री इसके जरिये न सिर्फ डॉक्टरों से बात कर मरीज को भर्ती करा सकते हैं बल्कि रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस को बुलाकर अस्पताल ले जा सकते हैं। देश में अपनी तरह का यह पहला यात्रा चिकित्सा आपात सेवा एप है, जिसे रेल यात्री डॉट इन ने शुरू किया है।
रेलवे स्टेशन के सभी अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं की मिलेगी जानकारी
रेल यात्री डॉट इन के सीईओ मनीष राठी के मुताबिक इस एप को देश के छह हजार रेलवे स्टेशनों वहां पड़ने वाले 10 हजार अस्पतालों और तीन सौ से अधिक एंबुलेंस सेवाओं से जोड़ा गया है।
राठी का कहना है कि उनकेसंज्ञान में कई ऐसी घटनाएं आईं, जिसके बाद उन्होंने इस तरह के एप को जारी करने की योजना बनाई। मुसाफिरों से जिस तरह के सुझाव मिलते जाएंगे उसके अनुसार इसमें संशोधन भी किया जाता रहेगा।
अभी तक ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में यात्री को या तो टीटी पर या फिर ट्रेन में मौजूद डॉक्टर पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे कई बार बात नहीं बन पाती है। अब एप पर अपना पीएनआर नंबर डालते ही पूरा रूट सामने आ जाएगा और जिसमें निकट के शहर के अस्पतालों की जानकारी होगी।