'बाउंड्री के बाहर छक्का मारना जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित मोदी के ट्वीट एक के बाद एक करके सुर्खियों में आ रहे हैं। इस बार ललित मोदी ने लंदन में बैठकर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की है।
ललित मोदी की यह तारीफ राजनीतिक गालियारे के सियासी पारे को बढ़ा चुकी है। ललित मोदी ने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को मेरी सलाह की कोई आवश्यकता नहीं है। जब वह गेंद हिट करते हैं तो गेंद सीधे पार्क के बाहर जाती है।
ललित मोदी के इस ट्वीट पर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से आकलन कर रही हैं। गौरतलब है कि भगोड़े घोषित किए जा चुके ललित मोदी को वीजा दिलाने में मदद करने के कारण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर कई आरोप लगे हैं। ललित मोदी की मदद की बात को सुषमा स्वराज स्वीकार भी चुकी हैं।
Our PM is most savy man. He does not need my advise. When he bats he will hit the ball out of the park.#respect only https://t.co/KBurTiRiad
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) June 26, 2015
ललित मोदी को लंदन में रहने के लिए वीजा दिलाने में मदद
ललित मोदी के ट्वीट को वसुंधरा राजे सिंधिया के दिल्ली में होने से भी जोड़ा जा रहा था। पहले खबरें आई थी कि वसुंधरा की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हो सकती है। पर बाद में यह बिना पीएम मोदी और अमित शाह से मिले ही वसुंधरा वापस राजस्थान लौंट गईं।
वसुंधरा राजे ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ललित मोदी को लंदन में रहने के लिए वीजा दिलाने में मदद की थी और संबंधित कागजातों पर हस्ताक्षर किए थे।
ललित मोदी पिछले कई सालों से ब्रिटेन में रह रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल मैच में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ललित मोदी को नोटिस दिया था।
ललित मोदी ने भाजपा नेताओं के घिरने के बाद अब दूसरी पार्टी के नेताओं को घेरना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को ट्वीट करते हुए ललित मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इंस्ताबुल में एक शादी के दौरान उनसे मुलाकात की थी।
इससे पहले ललित मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी ट्वीट किया था कि लंदन में वो उनसे भी मिल चुका है।