फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now Kejriwal will not use the name IAC

अब आईएसी का नाम इस्तेमाल नहीं करेंगे केजरीवाल

Mon, 12 Nov 2012 12:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Nov 2012 12:32 PM IST
विज्ञापन
now Kejriwal will not use the name IAC

अन्ना हजारे द्वारा इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के नाम का इस्तेमाल अपनी नई टीम के लिए करने की इच्छा जताने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 26 नवंबर से इस नाम का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। केजरीवाल ने रविवार को यहां कहा कि 26 नवंबर को उनकी राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान होने के बाद वह आईएसी के नाम का इस्तेमाल बंद कर देंगे। अन्ना ने शनिवार को ही आईएसी का नाम अपनी नई टीम के लिए इस्तेमाल करने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अन्ना के लिए मेरे दिल में बहुत आदर है। 26 नवंबर को पार्टी के नाम की घोषणा करने के बाद हम आईएसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इससे पहले अरविंद ने कहा कि अन्ना मेरे गुरु हैं और मैं उनसे रोज बात करता हूं। अगर उन्होंने मुझसे आईएसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है तो मैं नहीं करूंगा।
विज्ञापन


वहीं नई टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि आईएसी का नाम अन्ना के साथ रहेगा। हम आईएसी के नाम पर ही दान मांगेंगे। किरण के अनुसार केजरीवाल की संस्था पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन (पीसीआरएफ) है। अन्ना ने यहां बताया कि टीम के बैंक अकाउंट बेदी, सुनीता गोदारा और ले. कर्नल ब्रिजेंदर कोखर और नई समन्वय समिति के सभी सदस्यों के नाम पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed