फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now JEE form fees increased

अब जेईई का फार्म भरना हुआ महंगा

Sat, 27 Oct 2012 12:50 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
now JEE form fees increased

आईआईटी, ट्रिपल आईटी व एनआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस और एडवांस-2013 का फार्म भरना महंगा हो गया है। अब सिंगल एंट्रेंस टेस्ट के लिए मेंस के अलावा एडवांस का भी शुल्क अलग से जमा करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मेंस के लिए सामान्य, ओबीसी का फार्म शुल्क 800 रुपये और एससी, एसटी व फिजिकली हैंडीकैप्ड (पीएच) का शुल्क 400 रुपये तय कर दिया गया है जबकि हर कैटेगरी की लड़कियों को 400 रुपये फार्म शुल्क देना होगा। एडवांस के लिए सामान्य, ओबीसी का फार्म शुल्क 1800 रुपये और एससी, एसटी व पीएच का शुल्क 1000 रुपये है। लड़कियों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री होगा।
विज्ञापन


जेईई मेंस के ऑनलाइन फार्म अब आठ नवंबर से भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर 2012 तक चलेगी। इससे पहले मेंस के फार्म एक नवंबर से भरे जाने थे लेकिन तैयारियां अधूरी होने के कारण तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि जेईई मेंस का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, इसलिए ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा दी गई है। इसका लाभ सभी स्टूडेंट उठा सकेंगे। क्रेडिट कार्ड से भी फार्म शुल्क जमा किया जा सकेगा। फार्म भरने के बाद निकाले जाने वाले प्रिंट के साथ 800/400 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी सीबीएसई हेड ऑफिस भेजा जा सकता है। यह ड्राफ्ट सचिव सीबीएसई नई दिल्ली के नाम देय होगा।


मेंस की परीक्षा सात अप्रैल 2013 को होगी। इसके रिजल्ट मई में आएंगे, जिसके बाद जेईई एडवांस के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह परीक्षा आईआईटी दिल्ली की देखरेख में होगी। जेईई एडवांस में करीब 1.50 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे, जो अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल की सूची में शामिल रहेंगे। एडवांस का आयोजन दो जून 2013 को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed