फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now item song will not appear on tv

टीवी पर अब नहीं दिखेंगी 'मुन्नी' और 'शीला'

Fri, 08 Feb 2013 01:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Feb 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
now item song will not appear on tv

टेलीविजन पर अब 'शीला' और 'मुन्नी' के लटके-झटके नहीं दिखेंगे। सरकार ने फैसला किया है कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले आइटम सॉन्ग को टीवी पर दिखाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सरकार ने ऐसे गानों को एडल्ट कंटेट की रेटिंग देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने सरकार से कहा है कि इस संबंध में पहले ही सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश भेज दिए गए हैं और साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसे गानों के लिए 'ए' (केवल व्यस्कों के लिए) प्रमाण पत्र जारी किया जाए। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे गानों को टीवी चैनलों पर दिखाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ज्यादा से ज्यादा टीवी पर 'यूए' रेट वाली सामग्री ही दिखाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के सीईओ पंकज कुमार ने इस मामले में बताया कि यह फैसला धारावाहिकों और फिल्मों के जरिए परोसी जा रही अश्लीलता को रोकने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आईटम सॉन्ग को लेकर चर्चा चल रही थी। आम लोगों और महिला आयोग की ओर से हमें शिकायतें मिली थी। खासतौर पर दो आईटम सॉन्ग को लेकर शिकायतें की गई थी। ऐसे गाने वास्तव में केवल व्यस्कों के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आईटम सॉन्ग की परिभाषा तय नहीं करना चाहते, लेकिन बोल और दृश्य में अगर ऐसा लगे कि गाना केवल व्यस्कों के लिए है तो उसे 'ए' सर्टिफिकेट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले को दिल्ली गैंग रेप की घटना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बोर्ड ने उन गानों और दृश्यों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने का फैसला किया है, जिनमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को दिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed