फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now indian's can work in britain

ब्रिटेन की तरफ से किया जा रहा है भारतीय विद्यार्थियों का स्वागत

Mon, 14 Dec 2015 08:19 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
now indian's can work in britain

ब्रिटेन ने पढ़ाई तथा नौकरी के लिए भारतीय विद्यार्थियों का स्वागत किया है। यूके के विज्ञान एवं विश्वविद्यालय मामलों के मंत्री जो जॉनसन के अनुसार भारतीय विद्यार्थी उनके देश में पढ़ाई के बाद भी काम कर सकते हैं।

विज्ञापन


वह चाहते हैं कि हर साल अधिक से अधिक भारतीय ब्रिटेन आएं। उनके लिए वीजा जारी करने की कोई निर्धारित संख्या नहीं है। जॉनसन 2016 को भारत तथा ब्रिटेन के लिए शिक्षा, शोध और नवाचार का वर्ष घोषित करने को नई दिल्ली आए हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में पढ़ना प्रतिभा पलायन नहीं, बल्कि प्रतिभा का विकास है। ब्रिटेन से बेहतर उच्च शिक्षा दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास में मदद करने को तैयार

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश विश्वविद्यालय वैश्विक अर्थव्यवस्था से होड़ करने के लिए कौशल विकास में मदद करने को तैयार हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय विद्यार्थी पढ़ाई के बाद भी ब्रिटेन में रुकें और नौकरी करें। हमारे कानून के अनुसार अब इसकी अनुमति है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विश्वविद्यालय और वैज्ञानिक साझा लाभ के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। इस हफ्ते ही न्यूटन प्रोग्राम को नई मदद मिली है। यह 50 मिलियन पाउंड का प्रोग्राम भारत के साथ विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed