फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now, Indian Railways is on Facebook

अब फेसबुक के ट्रैक पर दौड़ेगी भारतीय रेल

Fri, 12 Apr 2013 08:58 AM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Fri, 12 Apr 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
Now, Indian Railways is on Facebook

अब भारतीय रेलवे की जानकारी भी सोशल साइट फेसबुक पर मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


ये प्रोफाइल शिकायतें दर्ज करने या जानने की बजाए अपने-अपने जोन की उपलब्धियां आम लोगों तक पहुंचाने के लिए होंगे।

निर्देश के मुताबिक हर जोन का अपना एक अलग प्रोफाइल होगा। इसमें जनता को जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने सभी जोन के जीएम को फेसबुक पर प्रोफाइल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए सभी जोनल रेलवे अपना फेसबुक पेज बनाएं और उसे व्यवस्थित भी करें।
विज्ञापन


निर्देश के बाद दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने फेसबुक पर अपना पेज तैयार भी कर लिया है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है।

रेल प्रशासन की तैयारी है कि आने वाले दिनों में नई ट्रेनों की घोषणा के अलावा स्पेशल कोच व अन्य छोटी-बड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी समय रहते दे दी जाए।

उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने सोशल नेटवर्किंग साइट से सम्पर्क जोड़ दिया है। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी सूचनाओं के अलावा नई दिल्ली, दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के संबंध में प्लेटफार्म संख्या की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed