फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now indian railway will book fight tickets also

10% छूट के साथ, अब इंडियन रेलवे कराएगा विदेश की सैर

Tue, 04 Jun 2013 01:22 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
now indian railway will book fight tickets also
कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए रेलवे अब विदेशों की सैर कराने की तैयारी में है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप, दुबई और अफ्रीका की सैर कराने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


निजी टूर एजेंसियों और ट्रेवल आपरेटरों के पैकेज के मुकाबले 10 फीसदी कम कीमत पर यात्रियों को हवाई सैर के साथ विदेशों की सैर का मौका मिलेगा।

वैश्विक पर्यटन के पहले चरण में आईआरसीटीसी 13 जुलाई को बैंकाक की उड़ान के साथ योजना लांच करेगी।

भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के बाद रेलवे अब वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में कदम रख रही है। पहले चरण में 13 जुलाई से पांच दिन चार रातों के लिए बैंकाक के लिए पैकेज लांच किया है।
विज्ञापन


इसकी उड़ान दिल्ली और मुंबई से होगी। पर्यटकों को एयरपोर्ट के लिए स्थानीय स्तर पर कनेक्टिंग फ्लाइट या सेकेंड एसी का ट्रेन टिकट मिलेगा। आईआरसीटीसी प्रति व्यक्ति करीब 37 हजार रुपये लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एयर टिकट, ठहरना, खाना, एसी बस में यात्रा सभी शामिल है। इसके लिए कारपोरेशन निजी एयरलाइन कंपनियों के साथ इंडियन एयरलाइंस से भी बातचीत कर रही है।

दुबई का भी पैकेज
कारपोरेशन ने मुंबई से दुबई पर्यटन पैकेज भी लांच किया है। पांच दिन छह रात के पैकेज में सारी सुविधाओं के साथ बेली डांस शो, क्रूज के साथ दुबई का भ्रमण, अमीरात के माल की यात्रा, स्नो पार्क और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का भ्रमण शामिल है। इसके लिए प्रति व्यक्ति करीब 44270 रुपये लिए जाएंगे।


यात्री सामान्य बजट में बेहतरीन एयरलाइंस सेवाओं और अच्छे होटल में ठहरने का आनंद ले सकेंगे। दुबई, आस्ट्रेलिया, ग्रीस, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका के लिए पैकेज शुरू किया जा रहा है।
मनोज सिन्हा
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

इन देशों के लिए भी योजना
आस्ट्रेलिया, ग्रीस, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed