{"_id":"ee38248340c64cf69174fe386181419e","slug":"now-high-denomination-notes-can-be-carried-to-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारत के लोग नेपाल ले जा सकेंगे 500 और 1000 के नोट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब भारत के लोग नेपाल ले जा सकेंगे 500 और 1000 के नोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को रिजर्व बैंक ने किसी भी भारतीय को नेपाल या भूटान जाने पर 500 और 1000 रुपए के नोट ले जाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले नेपाल या भूटान जाने पर आप सिर्फ 100 रुपए तक के नोट ही ले जा सकते थे।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने इस इजाजत के साथ-साथ यह सीमा भी तय की है, जिसके तहत आप सिर्फ 25 हजार रुपए तक ही अपने साथ ले जा सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भले ही सिर्फ 100 रुपए तक के नोट ले जाने की इजाजत थी, लेकिन पैसे ले जाने की कोई सीमा नहीं तय की गई थी।
रिजर्व बैंक के अनुसार, यह कदम भारत से नेपाल या भूटान जाने वाले पर्यटकों को होनी वाली परेशानी को देखते हुए उठाया गया है।