फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now graduates could be appear in ugc net

अब ग्रेजुएट भी दे सकेंगे सीएसआईआर नेट

Mon, 24 Sep 2012 08:40 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Mon, 24 Sep 2012 08:40 AM IST
विज्ञापन
now graduates could be appear in ugc net

सीएसआईआर-यूजीसी नेट ने जेआरएफ और लेक्चररशिप के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 23 दिसंबर को होने वाले नेट में ये लागू होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि ग्रेजुएट स्टूडेंट्स अब नेट दे सकेंगे। यही नहीं, अब जेआरएफ और लेक्चररशिप के लिए अलग-अलग फार्म भरना होगा। जरनल स्टडी के सिलेबस में भी परिवर्तन हुआ है।

विज्ञापन


सीएसआईआर और यूजीसी मिलकर साल में दो बार नेट कराते हैं। अभी तक योग्यता में आवेदक की मास्टर डिग्री थी। अब इसे ग्रेजुएशन कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, 10+2+3 करने के बाद नेट दिया जा सकता है। बीई, बीटेक, बीफार्मा और एमबीबीएस के बाद भी आवेदन किया जा सकता है। उक्त कोर्स में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55 प्रतिशत, एससी और एसटी के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। बीएससी ऑनर्स करने वाले छात्र भी पात्र हैं। फेलोशिप पीएचडी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन


दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव ये है कि अब जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और लेक्चररशिप के लिए अलग फार्म भरा जाएगा। इसके लिए बाकायदा अलग कॉलम दिया है। ये कवायद अलग-अलग रिजल्ट तैयार करने को लेकर है। इसके अलावा जरनल स्टडी के सिलेबस में परिवर्तन हुआ है। पहले जनरल साइंस, क्वांटेटिव रीजनिंग और एनेलेसिस तथा रिसर्च एप्टीट्यूट से सवाल पूछे जाते थे। अब जनरल एप्टीट्यूट, ग्राफिकल एनेलेसिस, ऐनालेटिकल एंड न्यूमेरीकल एबेलिटी, क्वांटेटिव कंपेरीजन से सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च के बढ़ावे के लिए
सीएसआईआर ने ये कदम रिसर्च के बढ़ावे के लिए उठाया है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए छह विषय केमिकल साइंस, अर्थ एटमॉसफेरिक ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस, फिजिकल साइंस और इंजीनियरिंग साइंस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed