फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now Goodstrain to move without guards

अब बिना गार्ड के चलेंगी मालगाड़ियां, ईओटीटी यंत्र देगा सूचना

Wed, 17 Feb 2016 06:26 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:26 AM IST
विज्ञापन
Now Goodstrain to move without guards

रेलवे की बहुप्रतीक्षित योजना डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसी) अगले साल के अंत तक शुरू होने जा रही है। इस कॉरीडोर पर चलने वाली मालगाड़ियों में गार्डों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

विज्ञापन


इन मालगाड़ियों में न ही गार्ड होंगे और न ही गार्ड का डिब्बा। इन मालगाड़ियों पर सीधे ड्राइवर का नियंत्रण रहेगा। गाड़ी के अंतिम डिब्बे में एंड ऑफ ट्रेन टेलीमेटरी (ईओटीटी) यंत्र लगा रहेगा, जो जीएसएमआर सिस्टम से जुड़ा रहेगा और ड्राइवर को जानकारी देता रहेगा कि गाड़ी में सब कुछ ठीक-ठाक है।
विज्ञापन


डीएफसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आदेश शर्मा के मुताबिक ईस्टर्न डीएफसी का काम तेजी से चल रहा है। खासतौर पर सासाराम से दुर्गावती तक 56 किलोमीटर की दूरी वाले कॉरीडोर को अगले वर्ष तक शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में बनेगा मल्टी मॉडल पार्क

Now Goodstrain to move without guards

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और सौगात मिलने जा रही है। डीएफसी, ट्रांसपोर्ट और जल यातायात विभाग मिलकर एक ऐसा मल्टी मॉडल पार्क तैयार करने जा रहे हैं, जिससे वाराणसी माल ढुलाई का केंद्र बिंदु बन जाएगा।

आदेश शर्मा के मुताबिक वाराणसी में रामनगर के पास 70 से 80 एकड़ के क्षेत्र में यह पार्क विकसित किया जाएगा। माल ढुलाई से संबद्ध तीनों विभाग मिलकर इस काम को बेहद आसान बना देंगे। खासतौर पर क्षेत्र के आसपास स्थित थर्मल प्लांटों को कोयले की सप्लाई बेहद आसान और सस्ती हो जाएगी।

जल यातायात विभाग के साथ इस पर समझौता हो चुका है। यही नहीं डीएफसी के पूरे प्रोजेक्ट में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जाएंगे। एक पार्क पर 1,000 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed