{"_id":"aa9b2866-3bc0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-fake-facebook-account-of-raj-thackeray-son-emerges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राज ठाकरे के बेटे के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब राज ठाकरे के बेटे के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 07:39 PM IST
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर फर्जी अकाउंट और उस पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे से जुड़ा है।
विज्ञापन
राज ठाकरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने उनके बेटे अमित के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बीआर अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एक मनसे कार्यकर्ता द्वारा इस ओर ध्यान दिलाने के बाद राज ने ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) हिमांशु राय को लिखित शिकायत दी, जिसे उन्होंने साइबर सेल भेज दिया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को ही ठाणे जिले के पालघर में एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक ने भी उसके अखबार के नाम पर फर्जी अकाउंट खोले जाने और उस पर बाल ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन