{"_id":"b6c3d96a-9bc1-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-enjoy-wi-fi-in-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजधानी में उठाएं वाई फाई का लुत्फ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब राजधानी में उठाएं वाई फाई का लुत्फ
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेल में सफर के दौरान आप इंटरनेट सुविधा का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
आप को कोई जरूरी जानकारी लेनी है, किसी को मेल भेजना हो या किसी से चैट करना है तो बस लैपटॉप खोलिए और शुरू हो जाइए। डेटा कार्ड की कोई जरूरत नहीं।
ट्रेनों को हाईटेक करने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने पहला कदम बढ़ाया है। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाई फाई से लैस कर दिया गया है।
रेल मंत्री पवन बंसल ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसकी शुरुआत की। रेल मंत्री की मानें तो इस वित्त वर्ष में राजधानी, शताब्दी जैसी अन्य सुपरफास्ट रेलगाड़ियों में भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे का मानना है कि इस सेवा से सर्वाधिक फायदा बिजनेस क्लास और विद्यार्थियों को होगा। मुसाफिर ब्रॉड बैंड इंटरनेट का इस्तेमाल टूजी, थ्रीजी और वाईफाई के जरिए कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्हें ट्रेन में 4 एमबीपीएस की डाउनलोड और 512 केबीपीएस की अपलोडिंग बैंडविथ स्पीड मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट में करीब 6.3 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसे ‘टेक्नोसेट.कॉम’ कंपनी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
‘बजट में किए गए वादे के अनुसार प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। हमारा मकसद फायदा कमाना नहीं है। फिलहाल यह सुविधा निशुल्क है। आगे जैसे-जैसे दूसरी ट्रेन में प्रोजेक्ट शुरू होगा, इसका अध्ययन कर मुसाफिरों से मामूली शुल्क लिया जाएगा।’
- पवन बंसल, रेलमंत्री
इस तरह जुड़ें वाईफाई से
:- सबसे पहले लैपटॉप में वाईफाई ऑप्शन खोलें।
:- सिग्नल मिलने के बाद आईआरडब्ल्यूआईएफआई सिग्नल आप्शन चुनें।
:- इसके बाद portal.indiarail.in वेबसाइट खोलें।
:- सभी जानकारी भरकर अपना एकाउंट रजिस्टर करें।
:- इसमें आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पीएनआर, आईडी, कोच नंबर आदि भरना होगा।
:- पांच मिनट के भीतर आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाएगा।
:- इसके बाद आप नेट सर्फ कर सकते हैं।