मुंबई: अब डिब्बावाले पहुंचाएंगे मोदी का ये संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना हजारों लोगों को टिफिन पहुंचाने वाले मुंबई के डिब्बावाले स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर काफी गदगद हैं।
उन्हें इस बात का गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरत्नों की कड़ी में उन्हें शामिल कर उनका मान बढ़ाया है। इस सम्मान के लिए डिब्बावालों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
मुंबई डिब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ मेडगे ने कहा है कि उनके सदस्य स्वच्छ भारत अभियान के लिए कठोर परिश्रम करेंगे और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे।
डिब्बावाला एसोसिएशन ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नौ दिग्गजों की एक और कड़ी बनाई है, जिसमें मुंबई के डिब्बावालों को भी नामित किया गया है।
रघुनाथ मेडगे ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हम जैसे आम लोगों को स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेने के लिए नामित किया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। अब तक जितने भी लोग स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े थे, वह बड़ी हस्ती थे।
पहली बार आम डिब्बावालों को इस अभियान से जोड़ा गया है। मेडगे ने कहा कि मुंबई में पांच हजार डिब्बावालों की टीम ऑफिस में काम करने वाले करीब दो लाख ग्राहकों को प्रतिदिन टिफिन पहुंचाती है। हम सड़क से लेकर फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, कार्यालय और आवासीय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।