{"_id":"0e3fbabc-7c9e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"now-cylinder-can-be-booked-on-missed-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक मिस्ड कॉल से होगी सिलेंडर की बुकिंग ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बस एक मिस्ड कॉल से होगी सिलेंडर की बुकिंग
गाजियाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ग्राहकों को केवल एक मिस्ड कॉल देना होगा और उनका सिलेंडर बुक हो जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो जल्द ही गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट कार्ड देंगी, जिसमें उनका बायोडाटा होगा और सिलेंडर बुकिंग के लिए उन्हें अपने मोबाइल से एक विशेष नंबर पर केवल कॉल करना होगा।
विज्ञापन
उन्हें एसएमएस के जरिए बुकिंग की सूचना दे दी जाएगी। कस्टमर स्मार्ट कार्ड के जरिए उपभोक्ता एजेंसी में जाकर क्योस्क मशीन से भी बुकिंग करा सकता है।
भारत में फिलहाल यह सुविधा केवल बीपीसीएल दे रही है और गोवा और पुणे में इसे प्रयोग किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ट्रायल के लिए इसे पहली बार गाजियाबाद में शुरू किया गया है। यदि प्रयोग सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में यह सेवा बीपीसीएल की ओर से नेहरू नगर-2 स्थित कमला गैस सर्विस ने शुरू की है। एजेंसी के प्रबंधक सीबी सिंह के मुताबिक इस सेवा के लिए उपभोक्ताओं को दिए जा रहे स्मार्ट कार्ड पर उनकी पूरी डीटेल होगी। यानी उनका पता, उम्र, मोबाइल नंबर, पूर्व में गैस कनेक्शन लिया है या नहीं और फोटो आदि।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्ड में कस्टमर का जो मोबाइल नंबर होगा, उससे वे केवल मिस्ड कॉल करेंगे और बुकिंग हो जाएगी। सिलेंडर कब तक मिलेगा, इसकी सूचना एसएमएस से उन्हें दे दी जाएगी। कार्ड खोने या कस्टमर के घर पर न होने पर कोई दूसरा व्यक्ति सिलेंडर नहीं ले पाएगा। इस सुविधा से सिलेंडर की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी।
कैसे बनेगा स्मार्ट कार्ड
कस्टमर को अपनी फोटो, केवाईसी फार्म, एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र को लेकर एजेंसी पर आना होगा। 60 रुपये फीस देने के बाद कार्ड बनेगा। यह कार्ड गोवा और पुणे में उपयोग में लाए जा रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
बीपीसीएल के एरिया मैनेजर सौरभ शाह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड से निश्चित तौर पर कस्टमर को सुविधा होगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो यूपी के अन्य जिलों में भी शुरू होगा। इंडियन ऑयल कंपनी के एरिया मैनेजर उमेश पाल का कहना है कि कंपनी ने गैस बुकिंग की आईवीआरएस सेवा पहले से चल रही है। स्मार्ट कार्ड की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।