फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now cow can give profits to the owner without providing milk

दूध न देने वाली गायें भी करेंगी पशुपालकों को मालामाल

Sat, 27 Feb 2016 04:01 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
now cow can give profits to the owner without providing milk

गोवंश पालकों के लिए अच्छी खबर है। गायों की रक्षा के लिए देश में पहली बार गो-उत्पाद पर आधारित ‘गो-ग्रीन इकोनॉमी’ तैयार की गई है। इसमें दुधारू के साथ गैर दुधारू गायों से बड़े रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत 25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर खोला जाएगा।  दूध, घी, छाछ, दही से तो लोग आमदनी करेंगे ही, बिना दूध देने वाली गायों के मूत्र और गोबर से अधिक लाभ कमा सकेंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं गोमूत्र से बिजली, जीवनरक्षक दवाएं बनाने के साथ ही गोबर से गैस और जैविक खाद के उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। खास बात यह है कि इसके लिए ग्लोबल बाजार भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप के हिस्सा के तौर पर इसकी जल्द ही यूपी में शुरुआत होगी। राष्ट्रीय गोरक्षा संघ ने पहली बार गोवंश की रक्षा के लिए उसकी उपयोगिता और महत्व को साबित करने के साथ ही रोजगारपरक कार्ययोजना तैयार की है।

महाराष्ट्र और तेलंगाना से शुरू किया प्रयोग

now cow can give profits to the owner without providing milk

पटना के संत जनार्दन देव ने इस कार्यक्रम को फिलहाल प्रयोग के तौर पर महाराष्ट्र और तेलंगाना के गांवों में शुरू किया है। गोवंश आधारित जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के अमरावती, अकोल, वर्धा के अलावा तेलंगाना के बासर, निजामाबाद, खदेलावार और नांदेड़ में गो ग्राम की स्थापना की है। इसके तहत 25-50 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर खोला गया है। इस क्लस्टर से गांव-गांव के पशुपालकों को जोड़ा जा रहा है।

गो ग्राम में सुविधायुक्त गोशालाओं के अलावा काऊ हॉस्टल, पशु अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं, ताकि गायों का उचित पालन और संरक्षण हो सके। इनमें खास तौर से देसी नस्ल की गायों को ही रखने की योजना है। गो रक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री ध्रुव कुमार ने पूर्वांचल में गो ग्राम के तहत क्लस्टर की स्थापना के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

100 क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे

now cow can give profits to the owner without providing milk

ध्रुव ने अमर उजाला को बताया कि पीएम मोदी के स्टार्ट अप से जुड़े इस कार्यक्रम के तहत देश भर में 100 क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाराणसी, जौनपुर और सोनभद्र में जल्द ही क्लस्टर खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पशु पालक इससे जुड़कर फायदा उठा सकें।

बिना दूध वाली गायों से अधिक लाभ कमाने की योजना को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। गो मूत्र, गोबर के अर्क के अलावा पंचगव्य और अन्य जीवन रक्षक दवाएं तैयार कर उन उत्पादों का निर्यात किया जाएगा। लोग जानकारी के अभाव में उसके फायदे से वंचित रह जा रहे हैं। -ध्रुव कुमार, मंत्री, राष्ट्रीय गोरक्षा संघ

गो-द्रव्य --- कीमत
पंचगव्य --- 400 रुपये प्रति लीटर
गोमूत्र --- 150 रुपये प्रति लीटर
गोबर --- 20 रुपये किलो
गोमूत्र का अर्क --- 200 रुपये लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed