फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now congress reshuffle

कांग्रेस संगठन में फेरबदल की सरगर्मी हुई तेज

Sat, 17 Nov 2012 09:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 09:44 PM IST
विज्ञापन
now congress reshuffle

कांग्रेस संगठन में फेरबदल की सरगर्मी तेज हो गई है। राहुल गांधी को अगले लोकसभा चुनाव की कमान पहले ही सौंप दी गई है। कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले कई दिग्गज नेताओं को पार्टी संगठन में बड़े पद सौंपे जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ कई अन्य का प्रमोशन हो सकता है तो कुछ लोगों पर गाज भी गिर सकती है। संसद सत्र के पहले भी पार्टी संगठन में अहम बदलाव किए जा सकते हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर नंबर दो के ओहदे पर बैठाने के ऐलान की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। राहुल की भी चुनावी टीम तैयार हो गई है। अब बस सोनिया गांधी की टीम यानी कांग्रेस संगठन में फेरबदल ही शेष है। अभी कई मंत्री भी संगठन में महासचिव पद पर काबिज है। इनमें बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से संगठन में आए अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक को पार्टी में अहम पद दिए जा सकते है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यों के प्रभारियों में बदलाव संभव है। भाजपा शासित प्रदेशों की कमान कुछ बड़े दिग्गजों को देने की बात है।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन फेरबदल में भी राहुल की पसंद चलने की पूरी उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में राहुल की युवा बिग्रेड को केंद्रीय संगठन में जगह मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed