फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Selfi with modi

'आइए अब मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाएं'

Sun, 25 Jan 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Jan 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Selfi with modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अगर आप सेल्फी फोटो खिंचना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक सेल्फी स्टोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आगमेंटिड रियलिटी लाइफ साइज पिक्चर लगाया गया है, जिसके साथ कोई भी अपनी सेल्फी ले सकता है।

विज्ञापन


अपने तरह का यह अकेला स्टोर है। जिसका उद्घाटन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। इस सेल्फी स्टोर की विशेषता है कि इसमें बहुत उच्च क्षमता (हाई मेगा पिक्सल) वाले कैमरा लगाए गए हैं। क्लिक किया गई प्रत्येक पिक्चर ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि पूरे दिल्ली में इस तरह के ढाई हजार के करीब स्टोर खोले जाएंगे जहां कोई भी मोदी संग सेल्फी ले सकता है।

यूथ वोटर्स को आकर्षित करने की कोशिश

Selfi with modi

दरअसल, यह कवायद यूथ वोटरों को ध्यान में रख पार्टी अपनी नीति के तहत कर रही है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज का युवा वर्ग नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेना चाहता है। इसे ही ध्यान में रख इस तरह की कवायद की गई है।

जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री की दावेदार किरण बेदी के साथ क्या युवकों को सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। इस पर प्रधान ने कहा कि किरण बेदी पूरी दिल्ली में घूम रही है। बेदी नुक्कड़ सभा में मौजूद रहती हैं, रिक्शे पर भी प्रचार कर रही हैं।

रोड शो कर रही है। कोई भी चाहे तो उनके साथ अपना सेल्फी ले सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री हर जगह उपलब्ध नहीं हो सकते हैं लिहाजा सेल्फी स्टोर खोला गया है। यह मोदी कैंपेन का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed